जब
Ratan Tata ने पाकिस्तानी कारोबारियों से मिलने से कर दिया था इंकार, वजह जानेंगे तो हो जाएंगे उनके फैन
टाटा
ग्रुप के पूर्व चेयरमैन
और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा(Ratan Tata) किसी
परिचय के मोहताज नहीं
है और भारत में
लोग उनका कितना सम्मान
करते हैं. इस बात
का अंदाजा इस बात से
लगाया जा सकता है
कि बीते दिनों एक
कार्यक्रम के दौरान दिग्गज
आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के संस्थापक सदस्य
एम.नारायणमूर्ति ने उनके भरे
मंच पर पैर छूए
थे. गौरतलब है कि इंफोसिस
और टाटा ग्रुप की
टीसीएस (TCS) एक दूसरे की
प्रतिद्वंदी कंपनी है. इन दिनों
रतन टाटा फिर सुर्खियों
में बने हुए हैं.
दरअसल सोशल मीडिया पर
रतन टाटा को भारत
रत्न (Bharat Ratna) देने की मुहिम
चल रही है. जिसे
लेकर लाखों लोग ट्वीट कर
रहे हैं. हालांकि अब
खुद रतन टाटा ने
ट्वीट कर इस मुहिम
को रोकने की विनम्र अपील
की है. आइए जानते
हैं रतन टाटा के
जीवन से जुड़ी दिलचस्प
बातें-
जब
पाकिस्तान के कारोबारियों से मिलने से कर दिया था इंकार
साल 2008 में हुए मुंबई
अटैक के दौरान होटल
ताज को काफी नुकसान
पहुंचा था. जिसे रिपेयर
करने के लिए टाटा
ग्रुप ने टेंडर निकाले.
इस दौरान दो Pakistan कंपनियों ने भी इन
टेंडर को भरा. जब
रतन टाटा को पता
चला तो उन्होंने पाकिस्तानी
कंपनियों को टेंडर देने
से इंकार कर दिया. इस
पर पाकिस्तानी कंपनियों के प्रतिनिधि भारत
उनसे मिलने पहुंच गए. लेकिन रतन
टाटा ने उनसे मिलने
से इंकार कर दिया. इस
पर उन पाकिस्तानी कारोबारियों
ने किसी बड़े नेता
से सिफारिश भी लगवायी लेकिन
रतन टाटा ने इसके
बावजूद पाकिस्तानी कारोबारियों से मिलने से
साफ इंकार कर दिया. इतना
नहीं 2008 के बाद पाकिस्तान
ने टाटा की कार
टाटा सूमो को खरीदने
में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन तब
भी रतन टाटा ने
अपने नुकसान की परवाह किए
बगैर पाकिस्तान को कारें बेचने
से इंकार कर दिया था.
जब
Ratan Tata की शादी होते-होते रह गई थी
रतन टाटा ने अमेरिका
की कॉरनेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस
स्कूल से अपनी पढ़ाई
की है. इसके साथ
ही रतन टाटा ने
कुछ साल अमेरिका में
नौकरी भी की. इस
दौरान उन्हें एक अमेरिकी लड़की
से प्यार हो गया था.
दोनों शादी करने के
लिए राजी भी हो
गए थे. तभी रतन
टाटा की दादी की
तबीयत खराब हो गई
और उन्हे भारत लौटना पड़ा.
रतन टाटा ने उस
लड़की से भी साथ
चलने को कहा लेकिन
उस वक्त जारी भारत
चीन युद्ध के डर से
वह लड़की भारत नहीं आयी
और इस तरह रतन
टाटा की शादी होते-होते रह गई.
जब
फोर्ड कंपनी के मालिक ने रतन टाटा को अपमानित कर कहा था कि 'हम तुम पर अहसान कर रहे हैं'
रतन टाटा किस मजबूत
शख्सियत के मालिक हैं
इसका अंदाजा इस बात से
लगाया जा सकता है
कि वह जो एक
बार ठान लेते हैं,
वो करके ही दम
लेते हैं. इसका एक
जबरदस्त प्रेरक किस्सा है.
दरअसल
टाटा ग्रुप द्वारा बनायी गई इंडिका कार
उतनी सफल नहीं हुई
और कंपनी घाटे में जाने
लगी. इस पर रतन
टाटा ने कंपनी को
बेचने का फैसला किया.
अमेरिकी दिग्गज आटोमोबाइल कंपनी फोर्ड मोटर ने टाटा
आटोमोबाइल कंपनी को खरीदने में
रुचि दिखाई. इसके लिए रतन
टाटा अपनी टीम के
साथ अमेरिका के डेट्रायट स्थित
फोर्ड मुख्यालय गए. जब सौदा
लगभग तय हो गया
तो फोर्ड के मालिक बिल
फोर्ड ने तंज कसते
हुए टाटा को कहा
कि जब कार बनानी
नहीं आतीं तो क्यों
बनाते हो? हम तुम्हारी
कंपनी को खरीदकर तुम
पर अहसान कर रहे हैं.
इस बात से रतन
टाटा इतने निराश हुए
कि उन्होंने कंपनी नहीं बेचने का
फैसला किया और वापस
लौट आए.
इसके
बाद रतन टाटा ने
खूब मेहनत कर अपनी आटोमोबाइल
कंपनी को फिर से
खड़ा किया और उसे
मुनाफे में ले आए.
इस बीच फोर्ड कंपनी
की हालत खराब हो
गई और वक्त का
पहिया ऐसा घूमा कि
फोर्ड को बेचने की
नौबत आ गई. इस
पर रतन टाटा ने
फोर्ड को खरीदने में
रुचि दिखाई. जिसके लिए बिल फोर्ड
और उनकी कंपनी मुंबई
आए. सौदे के दौरान
बिल फोर्ड ने रतन टाटा
से कहा था कि
आप हमारी कंपनी खरीदकर हम पर बड़ा
एहसान कर रहे हैं.
बता दें कि फोर्ड
के दो बड़े ब्रांड
जगुआर और लैंड रोवर
अब टाटा के पास
हैं.
2008 Mumbai Attack के
बाद दिखाई थी दरियादिली
साल 2008 में हुए मुंबई
अटैक के दौरान ताज
होटल के कर्मचारियों ने
अपनी जान की परवाह
किए बगैर मेहमानों की
रक्षा की थी. हमले
के बाद रतन टाटा
ने हमले में घायल
हुए सभी कर्मचारियों का
अपने खर्चे पर इलाज कराया
था. इतना ही नहीं
हमले में जो कर्मचारी
मारे गए उनके परिजनों
को आर्थिक सहायता भी दी थी.
यहां तक कि होटल
के आसपास ठेले खोमचे लगाने
वाले लोगों को भी रतन
टाटा ने आर्थिक मदद
और इलाज की सुविधा
दी थी.
रतन
टाटा को ट्वीट कर ट्रोल हुई लड़की
रतन टाटा बीते कुछ
समय पहले ही सोशल
मीडिया पर आए हैं.
हालांकि रतन टाटा की
लोकप्रियता इतनी जबरदस्त है
कि कुछ ही समय
में उनके एक मिलियन
सब्सक्राइबर्स हो गए. इस
पर रतन टाटा ने
ट्वीट कर अपने यूजर्स
को धन्यवाद किया. रतन टाटा के
इस ट्वीट पर एक लड़की
ने उन्हें बधाई देते हुए
छोटू कह दिया. इस
बात पर अन्य यूजर
इतना भड़क गए कि
उन्होंने उस लड़की को
ट्रोल करना शुरू कर
दिया. हालांकि बाद में रतन
टाटा ने अपनी महानता
का परिचय दिया और उस
लड़की से खुद माफी
मांगी. लड़की ने भी अपने
ट्वीट को डिलीट कर
अपनी गलती को सुधारा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें